राजकुमार भगत
पाकुड़। गुप्त सूचना के आधार पर सदलबल के साथ आरबी प्रसाद, वन क्षेत्र पदाधिकारी, पाकुड़ के नेतृत्व में पाकुड़-कोटालपोखर – बरहरवा पथ पर – 19 जुलाई के देर शाम मालीपाड़ा गांव के पास मुख्य पथ पर दो जुगाड़गाड़ी लकड़ी एक पुलिया के निकट कच्ची सड़क में वन क्षेत्र पदाधिकारी, पाकुड़ सह दलबल के साथ उनका पीछा कर धर दबोचा । अंधेरा का लाभ उठाते हुए जुगाड़गाड़ी चालक अपने जुगाड़गाड़ी को छोड़कर भागने में सफल रहे। जिसे अवैध मानते हुए भारतीय वन अधिनियम 1927 (बिहार संशोधन अधिनियम 9/1990) की धारा-41, 42, सह पठित झारखण्ड काष्ठ तथा अन्य वनोपज के अभिवहन का विनियमन की नियमावली 2020 की धारा-18 के उलंघन करने के जुर्म में धारा 52, के अंतर्गत जब्ती की कार्रवाई की गई है।उक्त जब्त जुगाड़गाड़ी में 05 पीस ताजा कटा मिश्रीत प्रजाति बोटा को सुरक्षार्थ हेतु वन क्षेत्र कार्यालय परिसर, पाकुड़ में रखा गया है। वन माफिआवों के विरूद्ध लगातार छापामारी जारी है, वैसे शातिर अपराधियों को तुरन्त गिरप्तार कर जेल भेजने के लिए वन विभाग ने कमर कस ली है, लगातार गश्ती जारी है, गश्ती दल की की कमान मुख्य रूप से श्री आर0बी0 प्रसाद, वन क्षेत्र पदाधिकारी, पाकुड़, ने सभांल रखा है, उक्त गश्ती में श्री बबलु कुमार देहरी, वनपाल, पाकुड़, श्री मुहीलाल मुर्मू, वनरक्षी, पाकुड़, पवन गोंड, नंदु दास, वनकर्मी, पिन्टु घोष, सनत मडंल, दिपम पाल, गृहरक्षक, के तथा अन्य वनकर्मी शामिल थे।







