राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): प्रखंड में जनगणना 2027 की तैयारी को लेकर मंगलवार को घाघरजानि स्थित प्रखंड कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बीडीओ टुडू दिलीप , अंचलाधिकारी मनोज कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। बीडीओ ने बैठक में उपस्थित कर्मियों को प्रखंड क्षेत्र के कुल 133 गांवों में सर्वेक्षण कार्य को समयबद्ध व सटीक तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया गया कि एक से 15 मई तक स्वयं रूप से गणना का कार्य किया जाएगा, जबकि 16 से 14 जून तक घर-घर जाकर गणना (हाउस लिस्टिंग) की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके लिए प्रखंड स्तर पर कुल 198 गणनाकर्मियों की तैनाती की गई है । निर्देश दिया कि सभी गणनाकर्मी निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रशिक्षण प्राप्त कर कार्य को गंभीरता से करें। प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 अप्रैल से 12 मई तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें अलग-अलग बैच में कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण सरकारी कार्य है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।सभी कर्मियों को ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।





