धीरेन साहा
पाकुड़िया प्रखंड स्तरीय प्री सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को पाकुड़िया हाई स्कूल मैदान में हुआ । प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मार्सिला सोरेन एवं बीपीओ उज्ज्वल अल्फ्रेड मुर्मू ने फुटबॉल में किक मारकर एवं खिलाड़ियों के साथ परिचय प्राप्त कर किया । प्रतियोगिता में बालक वर्ग से 17 वर्ष से कम आयु वालो में प्लस टू उच्च विद्यालय पाकुड़िया और उत्क्रमित उच्च विद्यालय चौकिसाल के बीच फुटबॉल खेल में प्लस टू उच्च विद्यालय पाकुड़िया दो शून्य गोल से विजय हुआ । वहीं मध्य विद्यालय गणपुरा और उत्क्रमित उच्च विद्यालय माहुल पहाड़ी के बीच हुई खेल में मध्य विद्यालय गणपुरा दो शून्य से विजय हुआ । उत्क्रमित उच्च विद्यालय फूलझिंझरी और उत्क्रमित उच्च विद्यालय बन्नोग्राम के बीच खेल में उत्क्रमित उच्च विद्यालय बन्नोग्राम दो शून्य गोल से विजय हुआ । उत्क्रमित उच्च विद्यालय दुर्गापुर और उत्क्रमित उच्च विद्यालय पलियादाहा के बीच खेल में उत्क्रमित उच्च विद्यालय दुर्गापुर एक शून्य गोल से विजय हुआ । समाचार प्रेषण तक प्रतियोगिता जारी था ।






