अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक रविवार को थाना प्रभारी अभिषेक राय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक में जनप्रतिनिधि सहित बुद्धिजीवी लोग उपस्थित थे । साथ ही थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि कोई पर्व त्योहार हो हम लोग हमेशा भाई चारे के साथ मनाते आए हैं और आगे भी मनाते रहेगे । हम सभी लोगो को इस पर्व को भाई चारे के साथ मनाना है । मुस्लिम भाइयों को कहा कि जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकाले, जिस गांव में जुलूस निकलता है उसी गांव में निकालें । जो लाइसेंस धारी हैं, वही जुलूस निकालेंगे । बिना लाइसेंस धारी एसडीओ के अनुमति के उपरांत ही जुलूस निकालेंगे। जुलूस से किसी भी धर्म के लोगों को ठेस नहीं पहुंचना चाहिए ।साथ ही कहा कि सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करेंगे । शोशल मीडिया पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी । मौके पर एसआई पुनीत गौतम , एएसआई मुद्रिका प्रसाद , सांसद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम , झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा , कोंग्रेस प्रखंड अध्यक्ष इस्लाम अंसारी , नजाद अली , अली अहमद , लालबाबू शेख , हिरदयानंद भगत , शुकु भगत , अली अहमद , लाल मोहम्मद अंसारी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे ।







