Search

June 19, 2026 9:16 pm

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मनाई पुण्यतिथि

राजकुमार भगत

पाकुड़ ।झारखंड मुक्ति मोर्चा पाकुड़ के जिला अध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में झामुमो के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कार्यालय में भारत के पूर्व राष्ट्रपति सह मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम पर पुष्प अर्पित कर पुण्यतिथि मनाई । झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष शश्याम यादव ने कहा कि भारत के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति स्व डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम को हम सभी नमन करते हैं। वे मिसाइल मैन के नाम से भी जाने जाते थे। उनका देश के प्रति श्रद्धा भक्ति निष्ठा किसी से छिपा हुआ नहीं है। उन्होंने देश के लिए बहुत कुछ किया। वे हम लोगों के आदर्श के रूप में विद्यमान हैं । हमें उनके जीवनी एवं किए गए कार्यों से सीखना चाहिए। देश के लिए वे गौरव थे। मौके पर मजदूर मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज चौबे संगठन सचिव कौशर शेख प्रखंड अध्यक्ष पाकुड़ मुसलोद्दीन सेख पाकुड़ नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह पाकुड़ प्रखंड उपाध्यक्ष दयानंद भगत मनोज मुर्मू मुकलेसुर रहमान तनारूल शेख मोहम्मद जौहर आलम बलाय सोरेन शिवा सिंह मिठू शेख रफीजद्दीन शेख सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!