Search

March 11, 2026 2:06 pm

विदाई समारोह आयोजित कर निवर्तमान उपायुक्त को पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ एवं जिला ओलंपिक संघ ने दी भव्य विदाई।

सतनाम सिंह

आपने जो खेल के क्षेत्र में काम किया हम लोग सदैव याद रखेंगे।

पाकुड़- शहर के बैंक कॉलोनी स्थित न्यू स्टेडियम में निवर्तमान उपायुक्त वरुण रंजन के सम्मान में जिला एथलेटिक्स एवं जिला ओलंपिक संघ की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पहुंचे उपायुक्त वरुण रंजन को पाकुड़ जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष सह झारखंड साइकिलिंग संघ के उपाध्यक्ष अमलान कुसुम सिन्हा समेत संघ के अधिकारी व खिलाड़ियों ने बारी-बारी से फूल का बूके और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष ए शेखर गांगुली ने कहा कि निवर्तमान उपायुक्त वरुण रंजन जिला में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए हमेशा से ही प्रयास करते रहे और उनके प्रयास से ही जिला के विभिन्न खेल के खिलाड़ियों ने जिला ही नहीं वरन राज्य स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन किया है निवर्तमान उपायुक्त वरुण रंजन के प्रयास से खिलाड़ियों को संसाधन उपलब्ध कराए गए इसके साथ-साथ उनकी ही प्रयास से जिला खेल अकादमी स्थापना की गई और और यहां के खिलाड़ियों को काफी फायदा मिला। वही निवर्तमान उपायुक्त वरुण रंजन ने कहा कि यहां के खेल संघ के सदस्यों के बराबर किए गए प्रयास का ही नतीजा है की यहां खेलकूद के जो भी संसाधन की कमी है उसे दूर किया जा सका इसके साथ-साथ यहां के खिलाड़ी भी काफी प्रतिभावान है और निश्चित ही आगे चलकर यह खिलाड़ी जिला का नाम रोशन करेंगे। निवर्तमान उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन आगे भी इसी प्रकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करती रहे इसका भी प्रयास खेल संघ को करना है। मौके पर मंच संचालन संघ के पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ सह पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ सचिव रणवीर सिंह ने किया जबकि मौके पर विशेष रूप से डीडीसी मोहम्मद शाहिद अख्तर, जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार, डीपीआरओ डॉ चंदन, जिला एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष जयदेव कुमार, एसएमपीओ पवन कुमार, अभिषेक पांडे, दीपाली शाह , साबरी पाल ,कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष हिरणपुर मनोबर आलम के साथ-साथ खेल संघ के नारायण चंद्र रॉय ,रानू सिंह ,प्रमोद नागोलिया प्रशिक्षक राजेश कॉल, रेखा कुमारी, मृणाल चौरसिया, भैरव चुंडा मुर्मू, प्रवीण कुमार,समेत अन्य खिलाड़ी मौजूद थे।

IMG 20230729 WA0018
IMG 20230729 WA0021 1
IMG 20230729 WA0020
IMG 20230729 WA0019

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर