Search

April 25, 2026 4:37 pm

राष्ट्रीय अधिवेशन में पाकुड़ के कार्यकर्ताओं ने किया प्रतिनिधित्व, 28 व 29 को अक्टूबर को दिल्ली करेंगे कुच

राजकुमार भगत

पाकुड़।जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी के अध्यक्षता में सीएमपीडीआई सभागार रांची में आयोजित किया गया।अधिवेशन में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल,राष्ट्रीय महासचिव एवं सम्पर्क प्रमुख कृष्ण मुरारी प्रदेश अध्यक्ष सुचिता सिंह मौजूद थे। दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में भारत वर्ष के सभी प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष महामंत्री,महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित राष्ट्रीय परिषद के सभी सदस्यों ने भाग लिया। पाकुड़ जिला से जनसंख्या समाधान फाऊण्डेशन के जिलाध्यक्ष हिसाबी राय,युवा विंग के अध्यक्ष अनिकेत गोस्वामी नगर अध्यक्ष सुशील साहा ने पाकुड़ का प्रतिनिधित्व किया। देश भर से आए जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बारी-बारी से अपने वर्ष भर के वृतांत को प्रस्तुत किया।अधिवेशन में 28 व 29 अक्टूबर को जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर दिल्ली कूच करने विषय पर चर्चा की गई। देशभर में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने हेतु हस्ताक्षरित करवाए गए ।पत्र की प्रति प्रधानमंत्री को सौंपने के लिए भारी संख्या में जेएसएफ कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करेंगे। इस अधिवेशन को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य एवं फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक इंद्रेश कुमार ने वर्चुअल संबोधन कर अपना मार्गदर्शन दिया
।मौके पर धर्मेंद्र धामा,अंकित शर्मा,हरेंद्र बोरा बंदना त्यागी सम्राट चक्रवर्ती डॉ• अंजू पाण्डेय रंजना सिंह मोमी डे तिलेश्वर राम राजेंद्र गुर्जर नीलमा मंदूरा नेपाल सिंह गब्बर सिंह चौहान बाबूलाल मीणा नरेंद्र त्यागी योगेंद्र अरोड़ा अंकुश गुप्ता सहित संपूर्ण भारतवर्ष के जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के योद्धा मौजूद थे।

IMG 20230730 WA0008
IMG 20230730 WA0010
IMG 20230730 WA0011

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!