Search

March 11, 2026 12:27 pm

उपायुक्त मृत्युंजय कुमार वर्णवाल ने किया सिद्धो कान्हू मुर्मू पार्क का निरीक्षण

सतनाम सिंह

कहा समय-समय पर पार्क को करते रहे अपडेट

बरसात के मौसम को देखते हुए सफाई के रखे विशेष ध्यान

उपायुक्त मृत्युंजय कुमार वर्णवाल ने सिद्धो कान्हू मुर्मू पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिद्धो कान्हू पार्क को और बेहतर तरीके से विकसित करने का निर्देश नगर परिषद के प्रशासक को दिया। उन्होंने कहा कि पार्क में आने वाले लोगों का ध्यान रखते हुए समय-समय पर उसे अपडेट करते रहे ताकि लोगों को पार्क में किसी प्रकार की परेशानी न हो। विशेषकर बच्चों के मनोरंजन के साधनों का विशेष ध्यान रखे। उन्होंने बच्चे को लिए लगाए गए साधनों को भी दूरूस्त रखने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने बरसात के मौसम को देखते हुए पार्क के साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम है, जिस कारण पार्क की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे। उपायुक्त ने पार्क के निरीक्षण के दौरान बच्चों के मनोरंजन के लिए लगाए गए साधनों के अलावा लोगों के बैठने के स्थान आदि का भी अवलोकन किया। मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, नगर परिषद, प्रशासक श्री कौशलेश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

IMG 20230730 WA0014

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर