Search

June 9, 2026 4:30 pm

सत्य सनातन संस्था ने देर रात को रक्तदान कर बचाया 23 वर्षीय गर्भवती महिला की जान

राजकुमार भगत

पाकुड़ :- सत्य सनातन संस्था ने बीते कल सोमवार को 23 वर्षीय गर्भवती महिलनको रक्तदान कर बचाया जान ,संस्था के सयुक्त सचिव अजय भगत ने कहा कि अचानक देर रात को 23 वर्षीय गर्भवती महिला सेमली देवी जो नगर के छोटी अलीगंज निवासी है , जिनको इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों रक्त चढ़ाने के सलाह दिया, रक्त के लिए उक्त महिला के परिजन ने संस्था से संपर्क किया संस्था ने रक्त के महत्व को समझते हुए छोटी अलीगंज निवासी महावीर भंडारी से संपर्क किया महावीर ने बिना समय गवाए संस्था के आग्रह पर पुराना सदर अस्पताल स्थित अधिकोष में पहुंचकर अपना रक्तदान कर बचाया उक्त गर्भवती महिला की जान,और महावीर बिलकुल अपने नाम जैसा महावीर रक्तदानवीर बने, महावीर का यह पहला रक्तदान है, महावीर ने कहा की रक्तदान सभी को करना चाहिए इससे किसी का जीवन बचता है, इससे बढ़कर सौभाग्य की क्या बात है, मौके पर संस्था के सदस्य सत्यम कृष्णा, चंदन रक्षित, चमन झा, एवम कर्मचारी – नवीन कुमार ,सहित अन्य उपस्थित थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!