राजकुमार भगत
इंसानियत फाउंडेशन पाकुड़ के शिक्षित बेरोजगार युवा सब लगातार असहाय गरीब जरूरतमंद परिवारों के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर खुशियाँ खूनदान कर दे रहे है |सदर अस्पताल सोनाजोरी मे भर्ती हिरनपुर के इंजोरी देवी क़ो ओ पॉजिटिव, ईशाकपुर के गर्भवती महिला क़ो ए बी पॉजिटिव सीजर होना है, चांचकी के मुन्तस बीबी क़ो ए बी पॉजिटिव गर्भवती महिला, महेशपुर के रहमान क़ो ए पॉजिटिव थैलेसीमिया पीड़ित है, संग्रामपुर के सईद शेख क़ो बी पॉजिटिव थैलीसीमिया पीड़ित रही है सभी पेसेंट सदर मे एडमिट है सिर्फ एक महिला आलम नर्सिंग होम मे है | परिजनों ने इंसानियत फाउंडेशन मे मदद की गुहार लगाई और डोनर मित्रों ने बिना देरी किये बारी बारी से रक्तदान किया जो इस प्रकार है |
राजीबूल शेख और सरफराज शेख ने गर्भवती के लिए ए बी पॉजिटिव अब्दुस सुकुर इस्लामपुर के ओ पॉजिटिव नजमुल हसन बी पॉजिटिव एवं नूतफल शेख ए पॉजिटिव डोनेट किया | समूह संचालक सद्दाम हुसैन ने कहा इंसानियत फाउंडेशन की पहली प्रथामिकता है लोगो की जान बचाना पाकुड़ मे किसी व्यक्ति की जान खून की कमी से न जायें इसके इसके लिए हमलोग हमेशा असहाय लोगो के साथ है |अहम भूमिका मे समूह के अध्यक्ष बानिज, उप अध्यक्ष सेनाउल, फरजन, केबलू साहा, सब्बीर, आसादुल, तोसीफ, मोकीम आदि का रहा है |