Search

September 7, 2026 12:12 pm

आफिफ अमसल ने की उपायुक्त से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत

राजकुमार भगत

पाकुड़।पूर्व विधायक अकील अख्तर के सुपुत्र एवं युवा नेता अफिफ अमसल ने पाकुड़ उपायुक्त से शिष्टाचार मुलाकात कर पुष्पगुच्छ देकर उनका सम्मान किया एवं कई जटिल मुद्दों पर चर्चा कर पाकुड़ उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने पत्थर उद्योग वर्तमान स्थिति पर चर्चा की और बताया कि हजारों लोग आज बेरोजगार हो रहे हैं उनके पास रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो रही है। अधिकांश पत्थर उद्योग बंद है।हालात बेहद गंभीर रूप धारण करने लगा है। दो जून की रोटी के लिए लोग अन्य राज्यों पलायन कर रहे हैं।
क्षेत्र की जनता बिजली पानी की समस्या से जूझ रही है। युवा बड़े पैमाने पर नशे शिकार हो रहे हैं। यहां बड़े पैमाने पर नशा का गोरख धंधा चल रहा है। उन्होंने उपायुक्त से इस पर अंकुश लगाने के साथ पत्थर व्यवसाय को पूर्व की भांति संचालन करने का अनुरोध किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!