राजकुमार भगत
Also Read: प्रेक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, बोले– मतदाताओं की सुविधा में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।
पाकुड़। वुधवार को देर शाम समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त ने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए क्रमवार सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, पोषण ट्रैकर एप, आंगनबाड़ी केंद्र के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की एवं समाज कल्याण पदाधिकारी को लक्ष्य के अनुरूप आवेदन सृजित कर स्वीकृती हेतु आवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने 31 अगस्त तक सेविका-सहायिका के रिक्त पदों पूर्ण करने, दिव्यांग व्यक्तियों के सर्वे प्रतिवेदन , पोषण ट्रैकर एप में प्रविष्टि सभी लाभुकों का आधार सत्यापन कार्य एक सप्ताह के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अंजु कुमारी, सीडीपीओ, सभी महिला पर्वेक्षिका आदि उपस्थित थे।






