बजरंग पंडित
पाकुड़। नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने शुक्रवार को शहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल पहुंचकर छात्रों के बीच सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। दिल्ली पब्लिक स्कूल के कॉन्फ्रेंस हॉल में थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र जब भी सड़क पर पैदल या साइकिल से चले तो लेफ्ट साइड से चले। बाइक से चलते हैं तो हमेशा हेलमेट का प्रयोग करें। चौक चौराहों पर ट्रैफिक नियमों के अनुसार सड़क को पार करें ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना ना हो। बाइक चलाने वाले छात्र स्पीड से बाइक ना चलाएं।
अंडरेज के छात्र अगर बाइक चलाते हैं तो वह कानूनन अपराध माना जाता है ऐसे में उन्हें और उनके अभिभावक को भी परेशानी उठानी पड़ सकती है। अगर हम सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करेंगे तो आए दिन होने वाली छोटी बड़ी सड़क दुर्घटना को रोका जा सकता है। थाना प्रभारी ने छात्रों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें ताकि शहर में आए दिन होने वाली छोटी बड़ी दुर्घटना पर कमी आ सके। आप सब अपने साथियों के बीच हुई सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में उन्हें बताएं और जागरूक करें ताकि दुर्घटना मैं कमी आ सके। मौके पर विद्यालय शिक्षक आदि उपस्थित थे।






