Search

April 25, 2026 2:14 am

डालसा द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

सतनाम सिंह

झालसा रांची के निर्देशानुसार आज 5 अगस्त को जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में लीगल लिटेरसी क्लब कार्यक्रम, डोर टू डोर कार्यक्रम के अलावे मानसिक एवम् शारिरिक रूप से बीमार विधिक सेवाएं 2015 कार्यक्रम के तहत जागरूकता की गई।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के निर्देश पर सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन में जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिदातो गर्ल्स हाई स्कूल में पीएलवी कमला राय गांगुली द्वारा कई महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी के साथ साथ पब जी गेम के दुष्प्रभाव समेत समाज के कई कई कुप्रथा जैसे डायन प्रथा, बाल विवाह, के हानि सड़क दुघर्टना के शिकार के उनके नुकसान से बचने समेत कई सुरक्षा संबंधित जानकारी दी एवम् पाकुड़ ब्लॉक स्थित विधिक सहायता केंद्र में मानसिक रुप से अस्वस्थ व्यक्ति एवं विकलांग व्यक्ति के समाज में उनके अधिकार, भेद भाव मिटाने एवम् उनको लाभकारी योजनाओं से लाभान्वित करना शोषण उत्पीड़न के विरुद्ध जागरूक कर सशक्त बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी दी गई। अपने अपने क्षेत्र में पीएलवी ने जागरूकता अभियान चलाया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!