बजरंग पंडित पाकुड़।
हर व्यक्ति को अपने जीवनकाल में ज़रूर लगाने चाहिए पेड़, मरणोपरांत नहीं झेलना पड़ेगा नरक का कष्ट: जीएम
पाकुड़: कभी डस्ट और प्रदूषण के लिए बदनाम रहने वाले दर्जनों क्रशर मंडी वैसे तो दो साल से शांत है, लेकिन आगे धूल की चादर फिर न बढ़े इसके लिए क्रशर प्लांट और उसके आसपास हरियाली बिखेरने का इंतजाम चल रहा है। ग्रेड माइनिंग कंपनी के जीएम ने इसके लिए खाका तैयार कर लिया है। पाकुड़ जिला के पाकुड़िया प्रखंड के गोलपुर स्थित ग्रैंड माइनिंग कंपनी की ओर से पर्यावरण की रक्षा के लिए लगभग 900 पौधे क्रेशर प्लांट परिसर में वृक्षारोपण किया गया। जहां पर प्लांट के जीएम नवीन झा, वैद्यनाथ डे, राकेश कुमार, अर्जुन कुमार, लीलाधर शर्मा सहित अन्य के द्वारा परिसर में हरियाली बनाए रखने एवं पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश हेतु विभिन्न प्रकार के पौधारोपण किया। पौधारोपण के लगभग 2 एकड़ जमीन में पीपल, बड़ , अशोक,आम , अमरूद ,काजू , नारियल एवं कई प्रकार के कूल 900 पौधा रोपण किए।प्लांट के जीएम नवीन झा ने कहा कि लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक होने की जरूरत है।मेहनत हमेशा रंग लाती है। सौ बीमारी की एक दवाई हमारे आसपास अगर पेड़ पौधे रहे तो हमारा वातावरण भी शुद्ध रहेगा , ऑक्सीजन की भी कमी नहीं होगी और हम निरोग रहेंगे। साथ ही सभी को अपील किया कि कम से कम अपने जीवन में 10 पौधा जरूर लगाना चाहिए।साथ ही आगे कहा कि अगर आने वाली पीढ़ी के लिए हमें एक प्रदूषण मुक्त वातावरण चाहिए तो हमें वृक्षारोपण कि और ध्यान देना होगा वृक्षारोपण से खूबसूरती भी बढ़ेगी। मौके पर क्रेशर प्लांट के अन्य पदाधिकारी के अलावे दर्जनों मजदूर व कर्मचारी उपस्थित थे।






