Search

April 24, 2026 11:18 pm

समेकित जनजाति विकास अभिकरण कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

राजकुमार भगत

प्री मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक के छात्र छात्राओं को शत प्रतिशत करें छात्रवृत्ति प्रदान

पाकुड़।उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल की अध्यक्षता में सोमवार को गोपनीय कक्ष में समेकित जनजाति विकास अभिकरण (आइटीडीए) कल्याण विभाग की बैठक संपन्न हुई। बैठक में उपायुक्त ने प्री मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक के तहत छात्र-छात्राओं आइटीडीए निदेशक एवं एलडीएम को शतप्रतिशत छा़त्र-छात्राओं को अविलंब छात्रवृति उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने निर्देशित किया कि एससी,एसटी एक्ट वाले मामले जिनका चार्जशीट हो गया है,उन लाभूको को आवंटन प्राप्त होने पर अविलंब भुगतान करे एवं ऐसे मामले पर पूरी तरह से नजर बनाते हुए झालसा के सचिव से आऐं मामले की जानकारी प्राप्त करना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता में अधिक से अधिक लाभूको का आवेदन प्राप्त कर उन्हें लाभ देने का निर्देश दिया गया। धुमकुड़िया भवन, कब्रिस्तान, बिरसा आवास समेत सभी संचालित योजनाओं को अविलंब पूर्ण करवाने को लेकर आइटीडीए निदेशक को निर्देशित किया गया। आइटीडीए से संचालित अन्य योजनाओं के समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कहा की पिछले वित्तीय वर्ष में छात्रावास ,भवन मरमती के कार्य किए गए हैं उसकी जांच कर 15 दिनों के अंदर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। सभी लंबित योजनाओं को सामंजस्य बनाकर अविलंब पूरा करने का निर्देश उपायुक्त ने उपस्थित पदाधिकारियों को दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!