Search

April 24, 2026 9:51 pm

बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर लोगों में बढ़ रहा आक्रोश।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड में पिछले 24 घन्टे से बिजली गायब रहने के कारण प्रखंड के 148 गाँवो में बिजली के लिए हाहाकार मच गया है । गुम्बस भरा इस प्रचंड गर्मी में लोगो को जीना मुश्किल हो गया है । बिजली नही रहने के कारण पंखा, कूलर,टीभी ,फ्रीज,मोटर आदि बिजली उपकरण काम करना बंद कर दिया है । मोबाइल चार्ज करना मुश्किल हो गया है । संचार व्यवस्था बाधित हो गयी है । देश दुनिया की खबर से लोगो का सम्पर्क टूट गया है । । बिजली की लचर हालत के खिलाफ उपभोक्ताओ में आक्रोश अब बढ़ने लगा है तथा जनता अब जनांदोलन के लिए गोलबंद हो रही हैं । अगर समय रहते बिजली की लचर हालत में सुधार नही हुआ तो जनता का आक्रोश कभी भी विस्फोट हो सकती है और एक बड़ा आंदोलन खड़ा हो सकता है । गौरतलब हो कि इधर कुछ दिनो से पाकुड़िया में बिजली आपूर्ति की यह दुर्दशा हुई है ,अब 24 घन्टे में महज दो घन्टे भी बिजली की नियमित आपूर्ति नही मिल रही है । बिजली आपूर्ति की इस दुर्दशा को सुधारने में बिजली विभाग भी कोई खास दिलचस्पी नही दिखा रही है । प्रखंड प्रमुख कालीदास मरांडी, उप प्रमुख अर्चना देवी,पाकुड़िया पंचायत समिति सदस्य गायत्री देवी ,मुखिया अनिता सोरेन सहित प्रखंड के बिजली उपभोक्ताओं ने बिजली की लचर आपूर्ति व्यवस्था पर नाराजगी दिखाते हुए कहा कि पाकुड़िया प्रखंड में बिजली की लचर आपूर्ति व्यवस्था को बिजली विभाग 24 घंटे के अंदर दुरुस्त कर नियमित विद्युत आपूर्ति चालू करे अन्यथा पाकुड़िया में अभूतपूर्व आंदोलन होगा और अनिश्चित कालीन चक्का जाम होगी।जिसका सीधे जिम्मेदार बिजली विभाग होगी। इधर समाचार परेशन तक बिजली बहाल हो गई थी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!