Search

March 10, 2026 6:10 pm

झामुमो ने मनाया शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस

राजकुमार भगत

पाकुड़। मंगलवार को झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में झामुमो जिला कार्यालय में शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया गया, जिसमें जिले भर के झारखंड मुक्ति मोर्चा के सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्री यादव ने कहा कि शहिद निर्मल महतो की शहादत बेकार नहीं जाएगी । भले ही वे हम लोगो के बीच नहीं हैं ।लेकिन उनके द्वारा किए गए कार्य एवं विचार आज भी हम लोगो के बीच जीवित हैं । ऐसे वीर पुरुष को कोटि-कोटि नमन है जिन्होंने झारखंड सहित पूरे देश के लिए काम की एवं देश का नाम रोशन किया। कार्यक्रम में जिला संगठन सचिव महमूद आलम मजदूर मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार चौबे मजदूर मोर्चा के जिला सचिव सलाम सेख महिला मोर्चा कि जिला अधयक्ष जोसेफिना हेमरम जिला सचिव सुशीला देवी महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष विनोती मुर्मू युवा मोर्चा के जिला सचिव उमर फारूक पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन सेख पाकुड़ प्रखंड सचिव राजेश सरकार पाकुड़ प्रखंड उपाध्यक्ष दयानंद भगत पाकुड़ नगर अधयक्ष मुकेश सिंह पाकुड़ नगर उपाध्यक्ष रियाज अंसारी मनजीत मुर्मू जाहिर अंसारी हेमंत शाह मुशर्रफ हुसैन आमिरुल इस्लाम अब्दुल मालिक साफू सेख अनिकुल आलम एनी रोज बासकी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर