Search

May 1, 2026 7:33 am

महेशपुर के कांसादीघी के मामले का उपायुक्त ने लिया त्वरित संज्ञान, दिए जांच के आदेश

बजरंग पंडित

स्वीकृत स्थल से कुछ दुरी पर पूरा किया गया है सिंचाई कूप का निर्माण

लाभुक के लिखित आवेदन के आधार पर कुछ दुरी पर कराया गया है सिंचाई कूप का निर्माण

दैनिक समाचार पत्र प्रभात खबर पाकुड़ के संस्करण में दिनांक 7.08.2023 को प्रकाशित महेशपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत दमदमा के कांसादीघी अंतर्गत मामले को लेकर उपायुक्त मृत्युंजय कुमार वरणवाल ने त्वरित संज्ञान लेते हुए जांच का निर्देश दिया। उपायुक्त के निर्देश के आलोक में उप विकास आयुक्त मो. शाहिद अख्तर के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर जांच कराई गई, जिसमें पाया गया कि सिंचाई कूप निर्माण योजना संख्या (3414005013/IF/7080902077143) का निर्माण प्लॉट नंबर 364 में हुआ है। लेकिन कुछ दुरी पर हुआ है। उपरोक्त मामले की जांच परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान एवं पाकुड़िया के सहायक अभियंता मनरेगा रोहित गुप्ता द्वारा किया गया है। जांच के क्रम में लाभुक, ग्रामीण, वार्ड सदस्य एवम पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे। जांच के दौरान अब्दुल शेख की जमीन पर सिंचाई कूप निर्माण (3414005013/IF/7080902077143) वित्तीय वर्ष 2021-22 प्रक्कलित राशि 447121, प्रशासनिक स्वीकृति दिनांक 23.11. 2021 को हुआ था। योजना का क्रियान्वयन स्वीकृत दाग संख्या 364 में ही क्रियान्वित हुआ है, परंतु प्रथम जियो टैग किए गए स्थल से लाभुक के लिखित आवेदन के उपरांत ग्राम रोजगार सेवक के द्वारा उक्त योजना का क्रियान्वयन स्वीकृत दाग नंबर में ही कुछ दूरी पर किया गया है।
उक्त योजना की वर्तमान गहराई लगभग 32 फीट एवं व्यास 12 फीट 3 इंच पाई गई है। उक्त योजना जीपीएस के अनुसार Latitude 24.4372, Longitude 87.7973 पर स्थित है। उक्त कूप में लगभग 12 फीट पानी पाया गया, सिंचाई कूप वर्तमान में उपयोग किया जा रहा है।
उक्त योजना में मापी पुस्तिका के अनुसार व्यय की गई राशि 4,44,960 मात्र दर्ज की गई है। दिनांक 7.8.2023 के MIS प्रतिवेदन के अनुसार व्यय की गई राशि 430897.96 ( चार लाख तीस हजार आठ सौ संतानवे रुपए छियानब्बे पैसे) प्रदर्शित हो रही है और योजना भौतिक रूप से पूर्ण है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!