Search

April 30, 2026 6:35 pm

बीडीओ, सीओ के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाला गया

बजरंग पंडित

पाकुड़िया आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए सोमवार को पाकुड़िया प्रखंड में मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा बीडीओ डॉ मनोज कुमार के नेतृत्व में निकाली गई। प्रखंड मुख्यालय से निकाली गई मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा में बीडीओ डॉ मनोज कुमार , सीओ किरण डांग , बीपीओ जगदीश पंडित , बीपीआरओ त्रिदीप शील , ऐई रोहित गुप्ता , जेई लालू रविदास , जेई प्रेम प्रकाश टुडू , बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा , सांसद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम सहित युवा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रखंड व अंचल कार्यालय के सभी अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे। सभी अपने हाथों एवं मोटरसाइकिल में तिरंगा झंडा लिए हुए थे । यह मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा प्रखंड मुख्यालय से पाकुड़िया बाजार होते हुए सिद्धो कान्हू चौक होते हुए चौकिशाल चौक तक पहुंचा वहीं मौके पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय चौकीशाल मैं 15 अगस्त की तैयारी को लेकर रिहर्सल चल रहा था। मौके पर ही विद्यालय के बच्चों का रिहर्सल का निरीक्षण किया इसके उपरांत रैली पुनः प्रखंड मुख्यालय तक गई। बीडीओ ने कहा कि देश को आजाद हुए 76 वर्ष पूरे होने को हैं। इस अवसर पर पूरे देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। और हर घर में तिरंगा झंडा फहराने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी को लेकर आज मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा निकाली गई है।

IMG 20230814 WA0086
IMG 20230814 WA0088

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!