प्रशांत मंडल
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लिट्टीपाड़ा के विजय मरांडी स्टेडियम में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगलवार को खेला गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी संजय कुमार एवं थाना प्रभारी अरुणिमा बागे उपस्थित हुए। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार एवं थाना प्रभारी अरुणिमा बागे ने फुटबॉल को किक मारकर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। इससे पहले मुख्य अतिथि ने खिलाड़ी से हाथ मिलाकर उत्साहित किया। फाइनल मैच होड़ क्लब पाकुड़ वर्सेस स्पोर्टन क्लब के बीच खेला गया। जिसमें स्पोर्टेन क्लब ने पेनाल्टी में होड़ क्लब पाकुड़ की टीम को दो गोल से हराया। इस दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा विजेता एवं उप विजेता टीम को पुरुस्कृत किया। मौके पर कमिटी के सचिव मुन्ना मुर्मु सहित अन्य लोग उपस्थित थे।






