Search

June 19, 2026 7:16 pm

इग्नू में एससी और एसटी छात्राओं का बीए सामान्य में निशुल्क होगा नामांकन

सतनाम सिंह

पाकुड़। केकेएम कॉलेज के इग्नू अध्ययन केंद्र में रविवार को इग्नू में नामांकन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय केंद्र देवघर के सहायक निदेशक डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डॉ. शकुंतल कुमारी मुंडा ने इग्नू के संबंध में उपस्थित छात्रों को विस्तृत जानकारी दी। सहायक निदेशक डॉ. सिंह ने बताया कि एससी व एसटी छात्राओं का बीए सामान्य कोर्स में नामांकन निशुल्क किया जा रहा है। इसके अलावा सभी प्रकार के सर्टिफिकेट कोर्स में नामांकन चल रहा है। उन्होंने उपस्थित छात्रों को कहा कि छात्र इग्नू द्वारा संचालित कोर्सों का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया 21 अगस्त तक निर्धारित है, लेकिन नामांकन की तिथि 31/08/ 2023 तक विस्तारित होने की संभावना है। उन्होंने छात्रों से निर्धारित समय तक नामांकन कर लेने की अपील की। जागरूकता कार्यक्रम में निदेशक डॉ सिंह ने छात्रों को बताया कि यूजी और पीजी के साथ सर्टिफिकेट, डिप्लोमा लाइब्रेरी साइंस की भी पढ़ाई साथ साथ कर सकते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. दशमत किस्कू, श्री सपन मित्रा, अब्दुल वसीर अंसारी, बिहारी हांसदा व लाखीचंद्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!