सतनाम सिंह
सरकार को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प
पाकुड़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपने संकल्प यात्रा के चौथे दिन महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के यज्ञ मैदान ,पाकुड़िया में पहली जनसभा को संबोधित किया।श्री मरांडी ने फिर राज्य संपोषित, भ्रष्टाचार,खान,खनिज ,बालू घाट की लूट,सोरेन परिवार द्वारा आदिवासियों के जमीन की लूट एवम संथाल के लोगों के पलायन को मुद्दा बनाया।
श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड राज्य, संथाली भाषा को 8वीं अनुसूची में जोड़ना अटल सरकार की देन है।
उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहली बार देश में 8 आदिवासी कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं।आदिवासी महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर आदिवासियों को बड़ा सम्मान दिया।लेकिन झारखंड में आदिवासियों के नाम पर राजनीति करने वाले झामुमो के मुखिया नाम बदलकर आदिवासियों की ही जमीन लूट रहे।उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार गरीबों अनाज को भी बेच दे रही है।
पुलिस प्रशासन को लोगो की सुरक्षा में नही बल्कि उनको लूटने में लगा दिया है। भ्रष्टाचार की जांच केलिए ईडी ने मुख्यमंत्री को समन किया है l ईडी को इनके भ्रष्टाचार का पता चल गया है।
ऐसे परिवारवादी,भ्रष्टाचारी सरकार से झारखंड को मुक्त कराने केलिए यह संकल्प यात्रा चल रही है। उन्होंने कहा कि इस लुटेरे मुख्यमंत्री से राज्य को बचाना है।तभी राज्य में विकास होगा। गरीबी,बेरोजगारी दूर होगी। संकल्प यात्रा में यही संकल्प दिलाने आया हूं।
मौके पर प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, प्रदेश मंत्री मिस्त्री सोरेन, प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक, पूर्व विधायक सुफल मरांडी, पाकुड़िया प्रमुख कालिदास मरांडी, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू, पूर्व विधायक ताला मरांडी , पूर्व विधायक सुफल मरांडी, पूर्व जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष बलराम दुबे, जिला महामंत्री शीला रानी हेंब्रम, जिला उपाध्यक्ष तपन मंडल, राजेंद्र शेखर सिंह,अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष जोगेश टुडू, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मो मुख्तार, सोशल मीडिया सह संयोजक संदीप भगत सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे.





