Search

April 30, 2026 1:17 am

गोड्डा जिले के बांका से ला रहे 53 मवेशी को पुलिस ने पकड़ा , मामला दर्ज

सतनाम सिंह

हिरणपुर। सोमवार को गुप्त सूचना पर हिरणपुर पुलिस ने रानीपुर मोड़ निकट मुख्य सड़क में रविवार की रात 53 बैल को पकड़ा। वही मवेशियों को ला रहे लोग मौके से भाग निकला। इसको लेकर प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी कल्पना सिंह ने थाना में लिखित आवेदन दी है। उधर पुलिस ने इस मामले में थाना कांड संख्या 76/23 में मामला दर्ज किया है। मवेशियों को बांका हाट (गोड्डा) से लाया जा रहा था कि पुलिस ने गुप्त सूचना पर रात साढ़े 10 बजे रानीपुर निकट मुख्य सड़क में पकड़ा। किसी व्यक्ति ने मवेशियों से सम्बंधित किसी प्रकार की पास व अन्य कागजात प्रस्तुत नही कर पाया। इसको लेकर प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी थाना आकर जब्त मवेशियों की स्वास्थ्य जांच किया गया। इस घटना को लेकर अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसको लेकर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। वही थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।जब्त मवेशियों को चाकुलिया स्थित गौशाला में भेजा जाएगा। बताते चले कि मवेशियों की अवैध कारोबार इन दिनों काफी फलफूल रहा है। जो दिन के साथ साथ रात को भी झुंड के झुंड लाया जा रहा है। इसको लेकर प्रशासन को सख्ती करना आवश्यक है।

फोटो:–

IMG 20230821 WA0006

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!