Search

April 29, 2026 6:28 pm

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत

सतनाम सिंह

मवेशी के लिए घास काट कर साइकिल से लौट रहा था व्यक्ति।

पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र बिक्रमपुर कोटालपोखर मैन रोड पर एक अज्ञात वाहन ने खेत से लोट रहे एक व्यक्ति को कुचल कर फरार हो गया,घटना स्थल पर ही घायल व्यक्ति ने दम तोड दिया,मृतक जालिम शेख,पिता मेमुद्धिन शेख,ग्राम नवरत्मपुर,मुफस्सिल थाना क्षेत्र का रहने वाला है,जालिम शेख अपने मवेशियों के लिए घास काट साइकिल से लोट रहा था सड़क पार करने के दरम्यान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सामने से धक्का मार दिया और फरार हो गया,धक्का लगने की वजह से जालिम शेख गंभीर रूप से घायल हो गया और घटना स्थल पर ही जालिम शेख की मृत्यु हो गई,इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और उचित न्याय एवं मुआवजा की मांग करने लगे, घटना की जानकारी पाकुड़ जिला प्रशासन एवं मुफस्सिल थाना पुलिस को लगते ही तुरंत अंचल निरीक्षक देवकांत सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर भेजा गया, अंचल निरीक्षक देवकांत सिंह ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम क्लियर करवाया और जिला प्रशासन के तरफ से हिट एंड रन केस की तरफ से 2 लाख, आपदा पर 1लाख और तत्काल भरण पोषण हेतु 20000 रुपेयों की मदद की घोषणा कर जरूरी कागजाद पेश करने को कहा गया,मृतक जालिम शेख घर का एक मात्र कमाने वाला सक्स था जो अपने पीछे पांच बच्चों को छोड़ गया,एक पहाड़ सा टूट पड़ा परिवार के उपर जिनका इस घटना के बाद रो रो कर बुरा हाल हुआ जा रहा था।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!