राजकुमार भगत
पाकुड़। गुरुवार 31 अगस्त को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पाकुड़ नगर के द्वारा नगर के तीन शाखाओं में रक्षाबंधन का कार्यक्रम रखा गया है । पाकुड़ में रहने वाले स्वयंसेवको अपने बस्ती के नजदीकी शाखा में जाकर रक्षाबंधन उत्सव में भाग ले सकेंगे। सूचना के अनुसार महाराणा प्रताप शाखा ( राजा पाड़ा )समय – 5 : 00 बजे शाम, स्थान – कालीबाड़ी मैदान में । श्री गुरु गोबिंद सिंह शाखा ( खदान पाड़ा ) समय – 5 : 00 बजे शाम में स्थान – योग भवन मे ।शिवा जी शाखा( हरिण्डागा बाजार ) समय – 5 : 00 बजे शाम स्थान – शितला मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई है। मालूम हो की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में 6 उत्सव मनाए जाते हैं। जिनमें से रक्षाबंधन उत्सव भी एक है। सभी स्वयंसेवा रक्षाबंधन के उत्सव पर बताएं स्थान पर पहुंचते हैं एवं शाखा लगते हैं ।तत्पश्चात एक-एक स्वयंसेवक बारी-बारी से पुष्प अर्पित करते हुए भागवत ध्वज पर रक्षा सूत्र बांधते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में किसी व्यक्ति विशेष को गुरु नहीं माना गया है। संघ में भागवत ध्वज ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में गुरु का दर्जा प्राप्त है।





