Search

June 19, 2026 1:35 pm

मनरेगा के तहत वृक्षारोपण बागवानी के मजदूरों को नहीं मिल रही है मजदूरी राशि, मजदूर है परेशान

यासिर अराफ़ात

जिला में काम न रहने के कारण मजदूरों का विदेश पलायन आम बात है, एक तरफ जहां पत्थर उद्योग के ठप होने से मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है दूसरी तरफ मनरेगा योजना मैं काम करने के पश्चात मजदूरों को लेबर पेमेंट नहीं मिल रहा है जिसके चलते आम मजदूरों को अपना परिवार चलाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सदर प्रखंड के रामचंद्रपुर पंचायत के कुछ मजदूरों से जब पूछा गया कि आप लोग कितने दिनों से मनरेगा योजना में काम कर रहे हैं तो उन्होंने बताया कि हम लोग वृक्षारोपण के तहत बागवानी योजना में पिछले लगभग दो महीना से काम कर रहे हैं परंतु हम लोगों को लेबर पेमेंट नहीं मिल रहा है जिसके चलते हम अपने परिवार को चलाने में सक्षम नहीं हो पा रहे हैं उन्होंने आगे बताया कि हम लोगों को लेबर पेमेंट ना मिलने के कारण विदेश जाने का मन कर रहा है क्योंकि हम लोगों को पाकुड़ जिला में काम नहीं मिल रहा है एक तरफ जहां पत्थर उद्योग ठप हो चुका है तो दूसरी तरफ मनरेगा योजना के तहत अगर कुछ काम हम लोगों को मिलता है परंतु उसमें काम करने के पश्चात लेबर पेमेंट नहीं दिया जा रहा है, मजदूरों ने जिला प्रशासन से अपनी मांग रखी है कि जल्द से जल्द उनको अपना लेबर पेमेंट दिया जाए। जिससे वह अपना पारिवारिक खर्चा उठा सके। उक्त पंचायत के मजदूरों ने खास तौर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद शफीक आलम से आग्रह किया है कि मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों का लेबर पेमेंट जल्द से जल्द मुहैया कराएं, अगर जल्द से जल्द लेबर पेमेंट मुहैया नहीं किया जाता है तो मजबूरन हम मजदूर को विदेश पलायन करना पड़ेगा जो बहुत ही हमारे लिए पीड़ा दायक होगा। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार पाकुड़ प्रखंड के अक्सर पंचायत में मजदूरों को अपना लेबर पेमेंट नहीं मिल रहा है जिसके चलते सारे मजदूर की हालत एक जैसी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!