Search

June 19, 2026 7:32 pm

पाकुड़ के गांव-गांव तक पहुंचेगी अमृत कलश : अमृत

राजकुमार भगत

पाकुड़। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी, पाकुड़ जिला की बैठक भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय की अध्यक्षता में की गई ।बैठक में मेरी माटी-मेरा देश, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आयुष्मान भवः’ कार्यक्रम,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती सहित कई कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर ‘मेरी माटी,मेरा देश’ कार्यक्रम देश भर में चल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी के निर्देशानुसार पाकुड़ जिले में भी मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम 15 सितंबर तक गांव गांव में आयोजित किया जाएगा। हर घर से दो चुटकी मिट्टी अमृत कलश में संग्रह किया जाएगा। जिसका उद्देश्य उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों का सम्मान करना है, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया।
साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायतों में वीर सेनानियों की याद में एक स्मारक का निर्माण होगा, जिसे ‘शिलाफलकम्’ नाम दिया गया है. इस पर उस क्षेत्र के सभी सेनानियों के नाम दर्ज किए जाएंगे।इस अभियान के तहत पाकुड़ ज़िले में ‘अमृत कलश यात्रा’ भी आयोजित की जाएगी। ‘अमृत कलश यात्रा’ देश के हर कोने 7,500 कलशों में मिट्टी लेकर देश की राजधानी दिल्ली पहुंचेगी। यह यात्रा अपने साथ देश के विभिन्न हिस्सों से पौधे भी लेकर दिल्ली आएगी. इन 7,500 कलशों में आने वाली मिट्टी और पौधों को मिलाकर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास ‘अमृत वाटिका’ बनाई जाएगी. यह ‘अमृत वाटिका’ ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का भव्य प्रतीक बनेगी।वीरों को श्रद्धांजलि के रूप में शिलाफलकम स्थापित किया जाएगा। बैठक में अल्प संख्यक मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री सुश्री मिस्फिका,प्रदेश मंत्री श्रीमती शर्मिला रजक, पूर्व विधायक सुफल मरांडी, अ ज जा प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा मरांडी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह एवं मीरा प्रवीण सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, अ ज जा प्रदेश कार्य समिति सदस्य दानियल किस्कू, नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा,जिला उपाध्यक्ष तपन मंडल,दिलीप सिंह, जिला मंत्री जामू मरांडी, अरुण मरांडी,सोसल मीडिया जिला प्रभारी जयंत मंडल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुबोध मंडल , अल्प संख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मुख्तार अंसारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रूपाली सरकार , युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रसन्ना मिश्रा, किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सबरी पाल, अ ज जा प्रदेश कार्य समिति सदस्य साहेब हांसदा, धर्मेंद्र त्रिवेदी, किस्टो सोरेन, पाकुड़िया सहित कई कार्यकर्त्ता मौजूद रहे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!