Search

June 17, 2026 4:15 pm

खरीदारी के बहाने ज्वेलरी दुकान से सोने के टॉप उड़ाने वाला गिरफ्तार

पाकुड़िया बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में खरीदारी के बहाने सोने के आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना में शामिल आरोपी राहुल अंसारी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी किए गए दो सोने के नाक के टॉप बरामद कर लिए हैं।जानकारी के अनुसार 2 जून को पाकुड़िया थाना क्षेत्र के हाटपाड़ा स्थित एक ज्वेलरी दुकान में एक व्यक्ति ने खरीदारी के दौरान दुकानदार को झांसा देकर सोने के आभूषण चुरा लिए थे। घटना की सूचना मिलते ही पाकुड़िया थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक महेशपुर प्रभाग के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल अंसारी (पिता- गियासुद्दीन मियां), निवासी मोंगलाबांध, थाना पाकुड़िया को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी किए गए दो सोने के नाक के टॉप भी बरामद किए गए। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।।इस कार्रवाई में महेशपुर प्रभाग के पुलिस निरीक्षक मदन कुमार शर्मा, पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, सहायक अवर निरीक्षक निलनाथ सिंह सहित पाकुड़िया थाना के पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ज्वेलरी व्यवसायियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!