Search

June 19, 2026 1:36 pm

पोषण माह को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली को बीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बजरंग पंडित

हिरणपुर (पाकुड़ ) बाल विकास परियोजना कार्यालय हिरणपुर द्वारा पोषण माह अभियान के तहत सोमवार को प्रखंड कार्यालय से पोषण जागरूकता रैली को बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस मौके पर सीडीपीओ सविता कुमारी, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी सूर्या मालतो मौजूद रहे।अभियान को लेकर सीडीपीओ ने बताया कि सितंबर माह पोषण माह के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान सभी लाभार्थियों के बीच पोषण युक्त भोजन के लिए जागरूक किया जाएगा।इसके अलावे वृद्धि निगरानी, गोद भराई, अन्नप्राशन सहित स्थानीय खाद्य पदार्थ से पोषण के बारे में सभी आंगनबाड़ी केंद्र में जागरूक किया जाएगा।मौके पर महिला पर्यवेक्षिका बिटिया हांसदा, लुईसा मुर्मू, लिपिक प्रशांत पॉल, सेविका मरियम मुर्मू, बिदिया देवी,आदि शामिल थे

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!