प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)गोविंदपुर साहिबगंज हाईवे लिट्टीपाड़ा पेट्रोल पंप के समीप मुख्य सड़क हल्की बारिश में ही गड्ढे तालाब में तब्दील हो गया है। सड़क में गड्ढे है या गड्ढे में सड़क है वाहन चालक सहित राहगीरों को कुछ समझ ही नहीं आता हैं। जिससे बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती हैं। बता दें कि यह मुख्य सड़क बिहार बंगाल सहित अन्य राज्यों को जोड़ती हैं लेकिन हल्की बारिश ने ही सड़क अपना दम तोड़ दिया है। इस सड़क से प्रतिदिन हजारों गाडियां चौबीसों घंटा दौड़ते रहती हैं न जानें इस सड़क पर बने गड्ढे में कब दुर्घटना होगी यह कहा नहीं जा सकता। अगर प्रशासन की नजर गड्ढे सड़क पर नहीं पड़ा तो आए दिन निश्चित बड़ी दुर्घटना की संभावना है। वही स्थानीय ग्रामीणों ने गड्ढे को मरम्मत की मांग किया हैं।










