बजरंग पंडित
पाकुड़ ईस्टर्न रेलवे की बैठक बुधवार को अलीपुर कोलकाता स्थित कार्यालय में हुई। जिसमें लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी ने कई ट्रेनों की ठहराव को लेकर मांग रखी। इस बैठक में विधायक दिनेश मरांडी सहित सांसद गिरिधारी यादव ,सांसद लॉकेट चटर्जी , अर्जुन यादव व महाप्रबंधक एपी द्विवेदी मुख्य रूप से उपस्थित थे। विधायक दिनेश मरांडी ने बैठक में अपने सम्बोधन में कहा कि शताब्दी एक्सप्रेस व वंदे भारत एक्सप्रेस की ठहराव पाकुड़ में हो। वही विक्रमशिला एक्सप्रेस , जो दिल्ली तक जाती है। इसका ठहराव भी पाकुड़ में करना आवश्यक है। जिससे कि यात्रियों को यात्रा करना सुगम हो सके । विधायक ने कहा कि झारखण्ड में पाकुड़ रेलवे स्टेशन से रेलवे को काफी राजस्व प्राप्ति होती है। वर्तमान में स्टेशन में मूलभूत सुविधाओं की काफी कमी है। सुरक्षा ,लिफ्ट सहित अन्य सुविधाएं होना नितांत आवश्यक है।
फोटो:–










