Search

June 21, 2026 3:39 pm

बाईक चालक ने साईकिल सवार व्यक्ति को मारा धक्का

प्रशांत मंडल,लिट्टीपाड़ा पाकुड़

थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा हिरणपुर मुख्य सड़क नवाडीह गांव के समीप मंगलवार देर शाम मोटरसाइकिल चालक ने साइकिल सवार को पीछे से धक्का मारने से साईकिल सवार सहित तीन लोग घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार रांगा गाँव में आयोजित भैंसा लड़ाई देखकर लौट रहे बाॅसजोड़ी निवासी मोहीलाल हांसदा 45 को पिछे से मोटरसाइकिल चालक गांदे पहाड़ीया 50 ने साईकिल सवार व्यक्ति को धक्का मार दिया। जिससे साईकिल सवार व्यक्ति घायल होकर जमीन पर गिर गया। मोटरसाइकिल चालक मामा भगना दोनों भी घायल हो गया। ग्रामीणों की सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल को उठा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया। जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश बेसरा ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल मोहीलाल हांसदा को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वही पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!