Search

June 19, 2026 7:34 pm

गांव मे एक माह से नहीं है बिजली ग्रामीण अँधेरे मे रहने को वेबस

इकबाल हुसैन

गांव का ट्रांसफार्मर खराब रहने से ग्रामीण परेशान

महेशपुर प्रखंड क्षेत्र के पलसा पंचायत के बोढ़ा गांव में एक माह से ट्रांसफार्मर खराब रहने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खास करके इस बरसात के दिनों में रात के अंधेरे में कई प्रकार की परेशानी झेलने को विवश होना पड़ रहा है। इस संबंध में सूजन माल, अमिरुल शेख, मिथुन माल, काजल माल, बसार शेख, बिकम शेख, ढोलू माल, साधप माल, फटिक माल, करिबूल शेख आदि ने बताया कि बोढ़ा में 25 केवी का ट्रांसफर लगाया गया था ।जहां बीते 1 महीने से खराब हो गया है जिसके कारण लोग अंधेरे में रहने को विवश है। आगे बताया कि ट्रांसफार्मर से लगभग 70 घर के उपभोक्ता को बिजली का लाभ मिल रहा था, जहां लो वोल्टेज की समस्या से भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी विभाग को भी दी है,ताकि नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया जा सके। ग्रामीणों ने विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी से कम से कम 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है, ताकि उपभोक्ताओं को निर्विवाद बिजली मिल सके एवं लो वोल्टेज की समस्या से भी राहत मिल सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!