Search

April 28, 2026 8:55 pm

महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 154वीं जयंती मनाई गई।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित विरासत स्मारक पर अपर समाहर्ता मंजू रानी और बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी ने गांधी जयंती के शुभअवसर पर महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 154वीं जयंती मनाई गई। इसके पश्चात एसी मैडम ने कहा कि 2 अक्टूबर को सम्मान दिवस के तौर पर देखा जाता है और गांधी जी के देश की आजादी में रहे योगदान को याद किया जाता है। मोहनदास करमचंद गांधी स्वतंत्रता के लिए संघर्ष में एक प्रमुख अहम किरदार थे जिन्होंने देश के लिए अपनी जान तक दे दी। उनके सिद्धांतों और प्रयासों ने स्वतंत्रता की दिशा में भारत की यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गांधीजी ने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से भारत को आज़ाद कराने के लिए अहिंसा का रास्ता चुना था।
वही प्रखंड बिकास पदाधिकारी ने कहा महात्मा गांधी को उनके विचारों के लिए याद किया जाता है। उनके दर्शन ने दुनिया भर में अहिंसक आंदोलनों और नागरिक अधिकार अभियानों के लिए प्रेरणा के तौर पर काम किया है। इसके अलावा महात्मा गांधी ने धार्मिक सहिष्णुता की पुरजोर वकालत की और भारत को एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के लिए मजबूत प्रयास किए।
मौके पर मौजूद प्रखंड अमड़ापारा के अंतर्गत स्थित हैप्पी चाइल्ड पब्लिक स्कूल बासमती रेंगा टोला के स्कूली बच्चों के द्वारा भी महात्मा गांधी को नमन कर प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्वच्छता से संबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का पृथक्करण को लेकर कई जगह मानव श्रम दान द्वारा निर्मित कचरा सुरक्षित निपटान का डलिया लगाया गया साथ ही साथ हैप्पी चाइल्ड पब्लिक स्कूल के बच्चों के द्वारा आम फल का भी पौधारोपण किया गया मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी , एमओ , महिला पर्वेक्षिका, एवम हैप्पी चाइल्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक पंकज कुमार और शिक्षक द्वारिका प्रसाद मौजूद थे।

IMG 20231002 WA0053
IMG 20231002 WA0050
IMG 20231002 WA0051
IMG 20231002 WA0052
IMG 20231002 WA0049 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!