Search

April 28, 2026 8:55 pm

चाय चम्पा क्लब खारुटोला के ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन।

इकबाल हुसैन

महेशपुर /pakud:- गांधी जयंती के अवसर पर सोमवार देर शाम महेशपुर प्रखंड के अर्जुनदाहा पंचायत अंतर्गत खारुटोला फुटबॉल मैदान में चाय चम्पा क्लब खारुटोला के ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच गुबराजोली क्लब और न्यू स्मार्ट क्लब के बीच खेला गया. फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला परिषद अध्यक्ष जूली ख्रिष्टमणि हेंब्रम,झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष अनरूद्दीन मियां,सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम ,प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू ने किया.फ़ाइनल के रोमांचक मुकाबले मे गुबराजोली क्लब ने न्यू स्मार्ट क्लब को 1-0 से परास्त कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया.रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए हजारों की संख्या मे दर्शक मौजूद थे. मुख्य अतिथिओ के हाथो विजेता टीम गुबराजोली क्लब को 30,000 एवं उपविजेता टीम न्यू स्मार्ट क्लब को 25,000 की नगद राशि देकर सम्मानित किया. जीप अध्यक्ष जूली ख्रिष्टमणि हेम्ब्रम ने उपस्थित खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमी दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि फुटबॉल विश्व का सबसे लोकप्रिय खेल है.खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है.वही झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां ने बताया की हमारे क्षेत्र के फुटबॉल खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है बस उन्हें उचित मंच की आवश्यकता है.झारखंड की हेमंत सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए”खेलो झारखंड” के माध्यम से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने का अवसर दे रही है साथ ही हेमंत सरकार ने खेल नीति के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों मे सीधी नियुक्ति का प्रावधान किया है.मौके पर प्रखण्ड उपाध्यक्ष जेम्स सुशील हेम्ब्रम,जोगेन मुर्मू, साहिल शेख, साईमन हेम्ब्रम सहित खेल कमिटी के अध्यक्ष बिजेन मुर्मू, उपाध्यक्ष मिकाईल मुर्मू, सचिव श्रीफ़ल सोरेन उप-सचिव कलिन्दो हाँसदा आदि मौजूद थे.

IMG 20231003 WA0008

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!