प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)नीति आयोग के आकांक्षी प्रखण्ड कार्यक्रम के तहत 3 अक्तूबर से 9 अक्टूबर तक चलने वाले “संकल्प सप्ताह” के दूसरे दिन लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सभी आँगनबाड़ी केन्द्र पर पोषण मेला के तहत बच्चों के विकास की निगरानी और गर्भवती महिला का वजन, आंगनबाड़ी केन्द्र पर गोद भराई और, अन्नप्राशन कार्यक्रम, चौपाल में बात – “संतुलित आहार”, “मेरा पौष्टिक बगीचा”, किचन गार्डनिंग कि बेस्ट प्रैक्टिसेज पर चर्चा, मिल्लट्स की रंग बिरंगी थाली – रेसीपी प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। वहीं आँगनबाड़ी केन्द्र, हिरणपुर और कमलघाटी के आयोजित उक्त कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका चन्दना सिंह, प्रमिला हेम्ब्रम, बीपीआरओ के. सी. दास पीरामल फाउंडेशन के मीना ठाकुर, अरशद अली, आँगन बाड़ी सेविका मौसमी सेन, जोहरा खातून, की उपस्थिति में संयुक्त संबोधन कार्यक्रम में बताया गया कि संतुलित आहार एक ऐसा आहार है जिसमें कुछ निश्चित मात्रा और अनुपात में विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ होते हैं ताकि कैलोरी, प्रोटीन, खनिज, विटामिन और वैकल्पिक पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में हो और पोषक तत्वों के लिए एक छोटा सा भाग आरक्षित रहे। इसके अलावा, संतुलित आहार में बायोएक्टिव फाइटोकेमिकल्स जैसे आहार वाले फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट और न्यूट्रास्यूटिकल होना चाहिए जिनके सकारात्मक स्वास्थ्य लाभ हों। संतुलित आहार में कार्बोहाइड्रेट से कुल कैलोरी का 60-70% प्रोटीन से 10-12% और वसा से कुल कैलोरी का 20-25% होना चाहिए आदि बातों पर चर्चा की गई।












