Search

June 19, 2026 11:46 am

पाकुड़ जिले में जितिया पर्व हुआ प्रारंभ।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र में जितिया पर्व को लेकर गुरुवार को नहाए खाए के साथ शुरू हुआ,नहाए खाए के दिन महिलाएं तालाब में स्नान कर घर में स्वादिष्ट भोजन बनाती है। भोजन बनाने के बाद परिवार के सभी सदस्य मिलकर एक साथ भोजन करते है,वही दूसरे दिन शुक्रवार को ब्रती महिलाएं निर्जला उपवास में रहकर जितिया पर्व करती है मान्यता है कि या पर्व अपनी संतानों के सुख समृद्धि के लिए किया जाता है, इसलिए या पर्व को जीवित्पुत्रिका व्रत कहा जाता है जितिया पर्व में बांस की बनी डालियां या कांसा पीतल के बर्तन में फूल फल से सजाकर जीमूत वाहन भगवान की पूजा करती है शनिवार को सुबह स्नान के बाद सजे डालियां की पूजा के बाद डाली के प्रसाद परिवार के बीच बाटती है। व्रती महिलाएं प्रसाद खाकर पारण तोड़ती है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!