सतनाम सिंह
गोल्ड मेटल प्राप्त करने पर उपायुक्त ने खिलाड़ियों को दी बधाई
पाकुड़। राज्य स्तरीय खेलों में झारखंड 2023 के कबड्डी प्रतियोगिता में पाकुड़ से शामिल अंडर-17 बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त कर किया है। वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग ने कांस्य पदक प्राप्त कर जिले का नाम रौशन किया है। उनके इस जीत पर उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल सहित जिले के सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बंधाई दी है। उपायुक्त ने खिलाड़ियों को बंधाई देते हुए कहा कि राज्यस्तर पर बेहतरीन प्रदेशन करते हुए खिलाड़ियों ने जिले का भी नाम रौशन किया है। जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। ताकि राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रौशन कर सके।





