Search

June 19, 2026 11:46 am

अपनी मांगों के समर्थन में जिला परिषद के सदस्य देंगे धरना।

राजकुमार भगत

पाकुड़ । जिला परिषद पाकुड़ जनता की समस्या के समाधान को लेकर हर हमेशा से तत्पर रही है । किंतु कुछ ऐसे कार्य हैं जिनमें अपेक्षित सहयोग प्राप्त नहीं हो रही है । फल स्वरुप जिला परिषद पाकुड़ की अध्यक्ष जूली कृष्णामणि हेंब्रम की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक किया गया । बैठक में निर्णय लिया गया की जिला परिषद पाकुड़ अपनी 6 सूत्रीय मांगों के समर्थन में 12 अक्टूबर को उपयुक्त पाकुड़ के कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना देगी। बैठक में निर्णय लिया गया की परिषद के सदस्यों द्वारा जन समस्याओं से संबंधित उचित कार्यवाही हो । प्रत्येक दो माह में जिला परिषद बोर्ड की बैठक का आयोजन किया जाए । वित्तीय वर्ष 2022-23 की कार्य योजनाओं में बदलाव किए जाएं। जिला परिषद बोर्ड की बैठक में ली गई प्रस्ताव पर समयाअवधि में कार्रवाई हो। बैठक में लिए गए प्रस्ताव को प्रोसैंडिंग में शामिल किया जाए ।परिषद द्वारा उठाए गए जन समस्याओं का जनहित में कार्रवाई की जाए। बैठक में मुख्य रूप से जिला परिषद के अध्यक्ष जूली कृष्ण मणि हेंब्रम उपाध्यक्ष अशोक भगत , सदस्य नूनीता टुडू, सुनीता मुर्मू , रामिशा बीवी, मोहम्मद हंजला शेख, उजमिता बेगम ,बैजनाथ कूड़ा, रोशनी बीवी आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!