Search

June 19, 2026 5:09 pm

जेएसएलपीएस एवं जेआरजीबी बैंक का समन्वय बैठक का आयोजन

बजरंग पंडित

झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी,पाकुड तथा झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के संयुक्त तत्त्वाधान में मंगलवार को जिला समन्वय बैठक का आयोजन सूचना भवन,पाकुड़ में जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री प्रवीण मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।मौके पर उपस्थित झांरखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री शंकर कुमार चौधरी के द्वारा जेएसएलपीएस एवं झांरखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक को आपस मे परस्पर सहयोग करके बैंकों में सखी मंडलों का बचत खाता खुलवाना, बैंक ऋण करवाना,दीदियों का व्यक्तित्व खाता खुलवाना,प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना,अटल पेंशन इत्यादि करवाने पर जागरूक किया तथा क्षेत्रीय प्रबंधक शंकर कुमार चौधरी के द्वारा बतलाया गया कि अब पाकुड जिले के सभी कार्यरत झांरखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक के शाखाओ में सखी मंडल से जुड़ी दीदियों का मुद्रा ऋण भी करवाया जाएगा जिससे कि महिलाएं बैंक से व्यक्तिगत ऋण लेकर रोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन पायेगी। जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण मिश्रा के द्वारा सभी बीपीएम एवं बैंक सखी को मुद्रा ऋण का आवेदन बैंकों में जमा करने तथा दीदियों को ऋण देकर रोजगार से जोड़ना,ऋण वापसी करवाने का निर्देश दिया।इस बैठक में झांरखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक के क्रेडिट मैनेजर अनिल कुमार गुप्ता,जिला कोऑर्डिनेटर सुशील कुमार मिश्रा, सभी प्रखंडों के बीपीएम, बीपीओ एफआई,सभी बैंक सखी ने भाग लिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!