सतनाम सिंह
पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाना आवश्यक
पाकुड़। मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी की समीक्षात्मक बैठक की गई। समीक्षा के उपरांत सभी थाना व ओपी प्रभारी को माननीय न्यायालय द्वारा कांड से संबन्धित मांगे गए प्रतिवेदन विवरणी को प्राथमिकता के आधार पर ससमय समर्पित करने साथ ही माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत निर्देशों पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।
लंबित कांडो को पुर्ण करते सभी लंबित वारंट, कुर्की के निष्पादन करने, अवैध कोयला, बालु, पत्थर के परिवहन ,भंडारण के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाकर संलिप्त वैक्तियों के विरूद्ध विधि समत कारवाई करने का पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि अवैध पशु तस्करी में संलिप्त तस्करों के विरुद्ध भी कारवाई करने, का निर्देश दिया। स्कूल, कॉलेज, बाजार, हाट में जागरूकता अभियान चलाकर साइबर अपराध,मानव तस्करी, डायन प्रथा, एवं नशा पान से होने वाले नुकसान के संबंध में लोगों को जागरूक करने तथा ग्रामीणों एवं पुलिस के बीच मधुर संबंध स्थापित करने तथा चोरी ,डकैती, गृहभेदन जैसे अपराधो पर नियंत्रण रखने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि चारित्र पासपोर्ट सत्यापन हेतु अनावश्यक रूप से आम जनता को परेशान नहीं करने एवं निर्धारित समयावधि के अंदर उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। अधीक्षक ने स्पष्ट रूप से कहा की सभी थाना प्रभारी एवं ओ पी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखें। हर हाल में अपराध नियंत्रण होना चाहिए। अवैध लॉटरी एवं नशा पान करने वाले पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। पुलिस कप्तान ने आने वाले दुर्गा पूजा को ध्यान में रखते हुए सभी थानों को सतर्क रहने के साथ-साथ सघन अभियान चलाकर वारंटियों, संदिग्ध ,फरार अपराधियों को गिरफ्तार करने , पूजा पंडालों में सीसीटीवी से निगरानी रखने, शांति समिति की बैठक करने, विसर्जन मार्ग तय करने,धार्मिक स्थलों ,सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने तथा पुलिस मुख्यालय द्वारा दिशा निर्देशों का पालन करने आदि का सभी थाना एवं ओपी प्रभारी को निर्देश दिया गया।










