Search

April 28, 2026 3:40 pm

जेएसएलपीएस एवं जेआरजीबी बैंक ने किया समन्वय बैठक।

राजकुमार भगत

पाकुड़। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी,पाकुड तथा झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के संयुक्त तत्त्वाधान में मंगलवार को जिला समन्वय बैठक का आयोजन सूचना भवन सभागार में जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई । मौके पर झांरखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक शंकर कुमार चौधरी के द्वारा जेएसएलपीएस एवं झांरखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक को आपस मे परस्पर सहयोग करके बैंकों में सखी मंडलों का बचत खाता खुलवाना, बैंक ऋण करवाना,दीदियों का व्यक्तित्व खाता खुलवाना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन इत्यादि करवाने पर जागरूक किया गया। वहीं क्षेत्रीय प्रबंधक शंकर कुमार चौधरी के द्वारा बतलाया गया कि अब पाकुड जिले के सभी कार्यरत झांरखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक के शाखाओं में सखी मंडल से जुड़ी दीदियों का मुद्रा ऋण भी उपलब्ध करवाया जाएगा। बैठक में झांरखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक के क्रेडिट मैनेजर अनिल कुमार गुप्ता,जिला कोऑर्डिनेटर सुशील कुमार मिश्रा, सभी प्रखंडों के बीपीएम, बीपीओ एफआई एवं सभी बैंक सखी ने भाग लिया।

IMG 20231010 WA0029

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!