प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) शुक्रवार को चिकित्सा प्रभारी डॉ मुकेश बेसरा के देख रेंख में +2राजकीय कृत उच्च विद्यालय लिट्टीपाड़ा प्रांगण में छात्र छात्राओं के बीच सीएचओ राहुल कुमार शर्मा द्वारा प्राकृतिक आपदा का प्रबंधन एवं उससे होने वाले दुष्प्रभाव के परिणामों की रोकथाम हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने छात्र छात्राओं को प्राथमिक उपचार, सीपीआर एवं अग्निरोधक यंत्र के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। साथ ही बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता एवं चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 102छात्र छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें बीस छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रथम पुरुस्कार कक्षा नवम के छात्र सिमोन मालतो ने हासिल किया,उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। मौके पर सीएचओ विमल वर्मा, शिक्षक राणा प्रताप साहा, राजीव कुमार साह, विद्यासागर कुमार, किरण कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।











