Search

April 28, 2026 11:47 am

0 से 5 वर्ष के बच्चों का आधार बनाने में लाए तेजी : उपायुक्त

बजरंग पंडित

18 वर्ष व अधिक के लिए वीडियो द्वारा सत्यापित जरूरी

पाकुड़। मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। परियोजना पदाधिकारी यूआइडीएआई द्वारा बताया गया कि जिले में कुल 61 आधार केंद्र संचालित है । आयुक्त ने प्रखंडवार योजनाओं की जानकारी ली। महेशपुर प्रखंड के दो सेंटर में आधार कार्ड बनवाने में संख्या अधिक पाया गया। इसको लेकर उपायुक्त ने डीपीओ यूआईडी को निर्देश दिया कि तीन महीने में इन दोनों सेंटर से जितना भी आधार बनाए गए है। उसका लिस्ट मुख्यालय डीएसपी को देना सुनिश्चित करें। डीपीओ यूआईडी ने आधार लिंक बर्थ रजिस्ट्रेशन के संबंध में जानकारी देने के क्रम में बताया गया कि वर्तमान में किसी बच्चे के जन्म के उपरांत बर्थ सर्टिफिकेट के निर्माण के दौरान ही उसका आधार कार्ड बनाने हेतु योजना प्रस्तावित है। साथ ही साथ कहा कि जिनका आधार कार्ड बने 10 साल हो चुकें है। वें अपना आधार कार्ड को अपडेट करा लें। साथ ही साथ 18 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए आधार कार्ड बनाने के लिए बीडीओ द्वारा सत्यापित किया जाएगा। 0 से 5 वर्ष वाले आधार कार्ड बनाने में उपायुक्त ने तेजी लाने का निर्देश दिया।
साथ ही सीएससी के प्रतिनिधि के द्वारा सभी प्रखंडों में आधार सेवा केंद्र (ASK)की स्थापना हेतु प्रस्ताव उपायुक्त के समक्ष रखा गया जिसपर उपायुक्त ने जिले के सभी प्रखंडों में आधार सेवा केंद्र खोलने हेतु स्थल चिन्हित करने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।बैठक के दौरान सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल, पुलिस उपाधीक्षक श्री वैद्यनाथ प्रसाद, महेशपुर सीडीपीओ, परियोजना पदाधिकारी, यूआईडीएआई रितेश कुमार श्रीवास्तव,क्षेत्रीय कार्यालय, रांची के सेक्शन ऑफिसर डी.के.पांडे एवं एसएमपीओ पवन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

IMG 20231017 WA0029

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!