अब्दुल अंसारी
पाकुडिया-: प्रखंड के खजुरडंगाल पंचायत स्थित गदरोसोल से विशनपुर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ महेशपुर विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी जी ने नारियल फोड़ कर किया। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल पाकुड़ द्वारा प्रक्किलत राशि 379.061 के लागत से गदरोसोल स्कूल भवन से पहाडिया टोला होते हुए विशनपुर तक 4.700 कि.मी. सड़क निर्माण कार्य का काम मेसर्स रब्बानी कन्स्ट्रक्शन प्रा.लि. द्वारा किया जाएगा। सड़क बन जाने से गदरोसोल, विशनपुर सहित अन्य गाँव लभान्वित होगा। इससे पहले शिलान्यास स्थल पहुंचे विधायक महोदय का स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पारंपारिक आदिवासी रितीरिवाज से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी ने अपने सम्बोधन मे शिलान्यास स्थल पर उपस्थित लोगों से कहा की झारखंड के हेमंत सरकार का उद्देश्य सुदूरवर्ती गांवों तक विकास पहुंचने का है झारखंड के गांव ,पंचायत , प्रखंड को जिला मुख्यालय तक सड़क से जोड़ने का उद्देश्य है राज्य सरकार के निर्देश पर सारे जर्जर सड़़को को कायाकल्प करने का कार्य किया जा रहा है। अब ये महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण हो जाने इलाके के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी आवागमन बेहतर होगी सड़क बनाने मे ग्रामीणों की भी सहयोग होना चाहिए ग्रामीण अपनी देखरेख में सड़क का निर्माण का कार्य कराये। विधायक ने कहा राज्य की हेमंत सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लोगों के लिए विकास कार्य कर रही है। जिन क्षेत्रों में विकास की योजनाएं नहीं पहुंची हैं, उसे कैसे पहुंचाया जाए। उसपर भी कार्य हो रहा है। सरकार ने क्षेत्र के विकास के लिए समस्याओं को चिन्हित किया। जिस पर कार्य किया जा रहा है। विधायक ने शिलान्यास स्थल पर उपस्थित संवेदक से कहा की सड़क निर्माण कार्य गुणवत्तापुर्ण होनी चाहिए। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों मे खुशी का माहौल है ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा,जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे,युवा नेत्री उपासना मरांडी(पिंकी),महिला मोर्चा अध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम सचिव मईनुद्दीन अंसारी,खुरशेद आलम,अशोक भगत,,कालीदास टुडू,निवारण मरांडी,मुसुच मुखिया,मनेजार हेम्ब्रम,कुबराज मरांडी,सोहागिनी मुर्मू,लक्ष्मण भगत,एमिली सोरेन,ग्राम प्रधान सुभास सोरेन,जहीरूद्दीन अंसारी,गोपाल भगत,जयफुल अंसारी,छोटू भगत,नेजाम अंसारी,लालबाबू शेख,विनोद भगत,ऐनोस मुर्मू,मुजिबुल रहमान,मंटू भगत,विश्वनाथ मुर्मू,अनीसुर रहमान,नरेश हाँसदा सहित अन्य कार्यकर्ता विभागीय एई,जेई,थाना प्रभारी उपस्थित थे।










