प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा( पाकुड़)नेहरू युवा केंद्र संगठन के बैनर तले बुधवार को प्रखंड स्तरीय मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय अमृत कलश यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलश यात्रा में उच्च विद्यालय की छात्र छात्राएं सहित भाजपा युवा नेता साहब हांसदा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी के.सी.दास एवं राजकीय कृत उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार शामिल हुए। कलश यात्रा उच्च विद्यालय लिट्टीपाड़ा से मुख्य सड़क होते हुए तिलका मांझी चौक पहुंच कर तिलका मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुनः उच्च विद्यालय लिट्टीपाड़ा पहुंचा। इस दौरान लोगों ने कलश में माटी एवं चावल दिया। भाजपा के युवा नेता साहेब हांसदा ने कहा कि कलश यात्रा में पवित्र मिट्टी का संग्रह किया गया। उन्होंने कहा आगामी 30अक्टूबर को दिल्ली में करतब पथ के पास अमृत वाटिका का आधारशिला रखी जाएगी जिसमें वीरो को याद कर नमन किया जाएगा।मौके पर नेशनल यूथ वालंटियर धनेश्वर कुमार साहा, बड़का टुडू, चंदन साह ,मनोज ठाकुर प्रेमचंद साहा सहित विभिन्न गांव की युवा मंडल के युवाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।












