Search

June 19, 2026 3:23 pm

नेहरू युवा केंद्र संगठन के बैनर तले मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत पालियादाहा में बुधवार को नेहरू युवा केंद्र संगठन के बैनर तले प्रखंड स्तरीय मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पालियादहा पंचयात के उप मुखिया लालबाबू शेख ने कलश यात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । मौके पर उपस्थित पालियादहा उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश चंद्र साहनी , शिक्षक नरेश सोरेन, हुसैन अंसारी , नेशनल यूथ वालंटियर असरफ शेख , किनसुख नाग , युवा क्लब के अध्यक्ष अली हुसैन अंसारी , सदस्य रहीम शेख ,राजा शेख , गोपाल मण्डल एवं विद्यालय के छात्र और विभिन्न गांव की युवा मंडल के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । छात्रों के बिच मे संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया और बाद में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!