Search

June 19, 2026 5:09 pm

दुर्गा पूजा को लेकर पाकुड़ पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

सतनाम सिंह

पाकुड़ः दुर्गा पूजा को लेकर पाकुड़ पुलिस पूरी तरह चौकस है. प्रशिक्षु डीएसपी अजय आर्यन, एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल के नृतृत्व में पुलिस प्रशासन ने नगर थाना से पैदल फ्लैग मार्च निकाला. मार्च में प्रशिक्षु डीएसपी अजय आर्यन, एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल, पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार, मुफ्सिल थाना प्रभारी सतीश कुमार शामिल थे.प्रशिक्षु डीएसपी अजय आर्यन, एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल ने लोगों का सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए दुर्गा पूजा उत्सव शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की.साथ ही लोगों से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से बचने की सलाह दी.वही असामाजिक तत्वों एवं उपद्रवियों को सबक सिखाने की नीयत से निकाले गए फ्लैग मार्च में सशस्त्र जवान सड़क पर कतारबद्ध होकर चल रहे थे। बता दें कि दुर्गापूजा को लेकर इलाके के असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पुलिस की पैनी निगाह है। इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बलों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। वहीं संवेदनशील स्थल वाले पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!