Search

June 19, 2026 7:34 pm

जदयू चली गांव की ओर के तहत प्रखंड स्तरीय बैठक की गई।

बजरंग पंडित

जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड स्तरीय बैठक जदयू चली गांव की ओर के तहत हिरणपुर प्रखंड के बेल्डीहा पंचायत में प्रखंड अध्यक्ष जीतलाल टुडू के अध्यक्षता में की गई,इस बैठक में बेल्डिहा पंचायत के सैकड़ो लोगों ने शिरकत किया बैठक को पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी में समय-समय पर सदस्यता अभियान चलाने को लेकर प्रखंड के हर एक घर में जदयू का कार्यकर्ता बनाने हेतु जनता के मुद्दे को समय-समय पर उठाते रहने का काम पार्टी के द्वारा करना है, बैठक में चर्चा हुई उसके बाद प्रखंड से आए हुए कार्यकर्ताओं एवं लोगों ने प्रखंड अध्यक्ष के सामने अपनी समस्या से अवगत कराया जैसे प्रखंड में बिजली की समस्या पानी की समस्या प्रधानमंत्री आवास की समस्या रोड आदि प्रखंड के स्कूल मैं बच्चों के हिसाब से टीचर की व्यवस्था नहीं होना राशन वितरण में गड़बड़ी ग्रामीणों के द्वारा प्रखंड अध्यक्ष को बताया गया इस पर प्रखंड अध्यक्ष ने ग्रामीणों का कहा कि इन सभी मुद्दों को पाकुड़ के उपायुक्त महोदय के सामने रखने का काम पार्टी के द्वारा किया जाएगा एवं जितना जल्दी हो इन सभी कार्यों को अवगत करवाया जाएगा और अगर नहीं हुआ तो पार्टी के बैनर तले जोरदार आंदोलन धरना प्रदर्शन किया जाएगा, इस बैठक में पंचायत से आए हुए बहुत सारे लोगों ने पार्टी की सदस्यता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष के हाथों ग्रहण करने वाले में बिंदु बेसरा,छुटर बेसरा,फूल चंद मुर्मू,राजा बेसरा,परवान बेसरा,खेला बेसरा,मिस्त्री बेसरा,प्रेचिला मरांडी, जैसे दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और पार्टी को मजबूत करने का प्रण लिया इस बैठक में हिरणपुर के प्रखंड अध्यक्ष जीतलाल टुडू ,लिली किस्कु,सूरज किस्कु,असलता मुर्मू आदि लोग उपस्थित हुए

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!